
श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में खूब झूमे भक्तजन
– श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन 51 शक्तिपीठ मंदिर में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बीकेटी/ लखनऊ। इक्यावन शक्तिपीठ मन्दिर में श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
चौथे दिवस की भागवत कथा में कौशिक चैतन्य जी महाराज ने कहा की भगवान बहुत सुनते हैं। बस, कोई उन्हें सच्ची भक्ति से पुकार ले। वह दौड़े चले आते हैं। भगवान इस चराचर जगत के छोटे-छोटे जीवों की भी सुनते हैं। यहां तक कि अगर चींटी अपने पैरों में घुंघरू बांध ले तो भगवान चींटी के पैरों में बंधे घुंघरू की आवाज भी सुन लेते हैं। अगर आप भी सच्चे मन से भगवान को पुकारोगे तो आपको जरूर सुनेंगे।
आज भगवान श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग बड़ा ही मनोहारी हो गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी के दौरान नमन तिवारी ने वासुदेव की भूमिका निभाई। नमन अपने सिर पर नवजात श्रीकृष्ण को लेकर यमुना मैया को पार किया। इस दृश्य को देखकर भक्तों में बड़ा उल्लास हुआ। तमाम महिलाएं और पुरुष खुशी से झूमने लगे। मंच से बधाइयां बजने लगीं।
कथा व्यास से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर भक्तों को तमाम प्रकार की मिठाइयां खिलौने वितरित किए गए। भागवत कथा के पांचवें दिन कल शनिवार को गिर्राज प्रसंग का श्रवण किया जाएगा।
भागवत कथा की यजमान पुष्पा दीक्षित हैं। जबकि कथा की व्यवस्था में तृप्ति तिवारी, वरद तिवारी, तनय तिवारी, स्तुति तिवारी, नमन तिवारी, नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, धनंजय पांडे गीता पांडे व भानु सिंह जुटे रहते हैं।
आज की कथा में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रकाश तिवारी, मीडिया प्रभारी विवेक सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता चंचल तिवारी, महेश गिरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।