पान मसाला की कालाबाजारी का खेल? थोक विक्रेताओं पर गंभीर आरोप

पान मसाला की कालाबाजारी का खेल? थोक विक्रेताओं पर गंभीर आरोप

मैगलगंज /खीरी  कस्बा मैगलगंज व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पान मसाला की कालाबाजारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

खुदरा दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि कुछ थोक विक्रेता कृत्रिम कमी दिखाकर ऊंचे दामों पर पान मसाला बेच रहे हैं, जिससे बाजार का संतुलन बिगड़ रहा है और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ रही है।

दुकानदारों का कहना है कि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर माल दिया जा रहा है।

कई दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि अधिक रेट देने से इनकार किया जाता है तो माल उपलब्ध नहीं कराया जाता। इससे छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि बाजार में अचानक पान मसाला के दामों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक मूल्य वृद्धि घोषित नहीं की गई है। ऐसे में कालाबाजारी की आशंका और गहरा रही है।

व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि थोक विक्रेताओं की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बाजार में पारदर्शिता बनी रहे और आम जनता को राहत मिल सके।

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कालाबाजारी पर कब तक अंकुश लग पाता है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें