फुलरुवा में आयोजित होगा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं आपरेशन शिविर

फुलरुवा में आयोजित होगा निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं आपरेशन शिविर

मिश्रित सीतापुर / ओम साईं ग्लोबल फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम पंचायत फुलरुवा में एक विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन , लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन दिनांक 22 फरवरी रविवार को पंचायत भवन में आयोजित होगा । यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा । शिविर में डॉ. सतेंद्र सिंह नेत्र परीक्षक, लखनऊ , एवं डॉ. रंजीत सिंह नेत्र सर्जन अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे । विशेषज्ञ चिकित्सकों की देख रेख में मोतियाबिंद के मरीजों की जांच की जाएगी । तथा चयनित मरीजों का आईओएल (लेंस) विधि से निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा । पंचायत सहायक बृजेश कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित मरीजों के लिए आना-जाना, रहने एवं खाने की व्यवस्था, दवाइयां तथा ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क होगा । आयुष्मान कार्ड धारकों को विशेष चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी । ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड एवं राशन कार्ड की फोटोकॉपी , दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा चालू मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य होगा । आयोजक ने क्षेत्रवासियों से अपील की है । कि जिन लोगों को आंखों से धुंधला दिखाई देता है या मोतियाबिंद की समस्या है । वह इस निःशुल्क शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाए ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें