जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने के लिए कृषकों को जागरूक करने हेतु छः प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने के लिए कृषकों को जागरूक करने हेतु छः प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

आंकड़ों और लक्ष्य पर केंद्रित, आगरा में 70% किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी, शेष को जोड़ने के लिए गांवों में घूमेंगे प्रचार वाहन

किसान सम्मान निधि और बीमा के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ जरूरी-ज़िलाधिकारी

 

विष्णु सिकरवार/नैमिष टुडे
आगरा। बुधवार को शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद आगरा के समस्त कृषक भाईयों को कृषि एवं सम्बन्धित विभागों की समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री / गोल्डन कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है उक्त के क्रम में आज दिनांक – 18.02.2026 को कलैक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा कृषकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि उत्पाद विक्रय करने, कृषि ऋण एवं अन्य सम्बन्धित योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसानों के अभिलेखों की डिजिटल पहचान के लिये फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता होने के कारण अधिक से अधिक कृषकों को आच्छादित करने एवं कृषकों को जागरूक करने के लिये जनपद में एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत समस्त तहसीलो के राजस्व ग्रामों में फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। जनपद में कुल 3,02,393 कृषक पंजीकृत है जिसके सापेक्ष अभी तक 209926 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा चुकी है जो लगभग 70 प्रतिशत है, फार्मर रजिस्ट्री से अवशेष कृषकों को पंजीकरण कराने के लिये जागरूक करने हेतु यह प्रचार वाहन दिनांक – 18.02.2026 से 15.03.2025 तक जनपद के समस्त ग्रामों में भ्रमण कर कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री सी०एस०सी० सेन्टर, सहायक एप फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल http://uptr.agristack.gov.in/farmer- registry-up/#/ आदि के माध्यमों से फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु जानकारी उपलब्ध करायेगें। जिससे जनपद के अवशेष कृषक भाई उक्त योजना में पंजीकृत होकर शासन की समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), उप कृषि निदेशक, मुकेश कुमार, अनिरूद्व माधव, वरिष्ठ प्राविधक सहायक ग्रुप-बी, सलीम अली खान, सलाहकार आदि उपस्थित रहें।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें