एक वर्ष से खुले पड़े नाले में लोग गिरकर हादसे का हो रहे शिकार 

एक वर्ष से खुले पड़े नाले में लोग गिरकर हादसे का हो रहे शिकार

मिश्रित सीतापुर / कस्बा मिश्रित के मोहल्ला रन्नुपुर वार्ड नंबर 3 निवासी प्रेमचंद्र मिश्र पुत्र गुरु प्रसाद मिश्र ने उपजिलाधिकारी मिश्रित को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि मोहल्ला रन्नूपुर में लग भग 1 वर्ष पहले ठेकेदार द्वारा नाले का नव निर्माण कराया गया था । जो काफी गहरा है । परंतु ठेकेदार द्वारा उपरोक्त नाले पर पत्थर न डालकर खुला छोड़ दिया गया है । जिससे आए दिन छोटे-छोटे बच्चे व मवेशी इस नाले में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं । पीड़ित का आरोप है । कि उन्होंने कई बार नगर पालिका जाकर अधिशासी अधिकारी से बात की और शिकायती पत्र भी दिया । परंतु अभी तक जिम्मेदारों द्वारा नाले पर पत्थर आदि नहीं डाले गए हैं । वर्तमान समय होली परिक्रमा मेला चल रहा है । और इसी मार्ग से होकर परिक्रमा गुजरता है । जिससे परिक्रमार्थियों को इस नाले में गिरकर हादसे का शिकार होना पड़ सकता है । इस लिए पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को मांमले का शिकायती पत्र देकर नाले पर पत्थर डलवाने और गड्ढो में गिट्टी भरवाए जाने की मांग की हैं ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें