आर्थिक सुरक्षा संकल्प के साथ हुआ वित्तीय साक्षरता सप्ताह का समापन

आर्थिक सुरक्षा संकल्प के साथ हुआ वित्तीय साक्षरता सप्ताह का समापन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भारत सरकार द्वारा नामित संस्था क्रिसिल फाउंडेशन प्रतापगढ़ के सीबीओ अख्तर मसूद के निर्देशानुसार सीएफएल सांडवा चंडिका के मांधाता ब्लॉक ग्राम पंचायत भावलपुर के मदरा में फील्ड कोऑर्डिनेटर नमन तिवारी के नेतृत्व में वित्तीय साक्षरता सप्ताह जागरूकता अभियान के तहत ई-केवाईसी बैंकिंग लेन देन ,बीमा योजना एवं बचत और निवेश हेतु समूह की महिलाओं को जागरूक करते हुए बचत की आदत को सुधारने और वित्तीय प्लान के साथ अपने पीढ़ी और खुद को एक नहीं पहचान देने की बात कही । साथ ही फील्ड कोऑर्डिनेटर नमन तिवारी ने बैंक खातों में नॉमिनी को जोड़ने की बात कही जिससे जीवन में किसी के साथ दुर्घटना होने के बाद बीमा का पैसा का क्लेम लेने में किसी लाभार्थी को परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार द्वारा चलाए गए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,सुकन्या समृद्धि योजना,राष्ट्रीय पेंशन स्कीम के साथ साथ बैंकिंग सेवाओं को जानने और अपने अधिकार को लेने की सलाह दी । ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ ई-केवाईसी और सरकार द्वारा चलाए गए विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और नेशनल पेंशन स्कीम पर प्रकाश डालते हुए फील्ड कोऑर्डिनेटर नमन कुमार तिवारी ने लोगों को खाते का सही संचालन और बैंकिंग योजनाओं के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।इसी के साथ लोगों को आर्थिक उन्नति और सुरक्षा का संकल्प दिलाते हुए वित्तीय साक्षरता सप्ताह का समापन किया गया।
इस मौके उषा देवी,शीला देवी, पुष्पा देवी, सुमित्रा देवी, आयशा बेगम समूह सखी, सुनीता पटेल आदि लोग मौजूद रहे ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें