
ब्लाक मिश्रित में फ्री बोरिंग बना कमांई का जरिया
मिश्रित सीतापुर / विकासखंड मिश्रित से जल निगम द्वारा गरीब किसानों को निशुल्क बोरिंग उपलब्ध कराई जा रही हैं । जिसमें लेबर , मिस्त्री , मजदूर सभी निःशुल्क है । उन्हे बोरिंग ट्रायल करके किसान को देने का निर्देश बताया जाता है । परन्तु बीते दिनों विकासखंड मिश्रित के ग्राम गोहिलारी में सात बोरिंग होनी थी । जिसमें ब्लाक से इन बोरिंगो के किसानों को सामान कुतुबनगर से पाइप उठाकर दे दी गई थी । परंतु समान उठाने के बाद जब किसानों के यहां बोरिंग करने वाले मिस्त्री गए तो उन्होंने बोरिंग करने के बावत सुविधा शुल्क मांगा और न देने पर वह बोरिंगे न करके वापस चले आए । किसानों द्वारा ब्लाक में शिकायत करने पर बोरिंग मिस्त्री पुनः बोरिंग करने के लिए गए । परंतु जब तक सभी किसानों से एक -एक हजार रुपए का सुविधा शुल्क नही ले लिया तब तक कोई बोरिंग नही की । गाव के किसान संजय व वीरेंद्र तथा एक अन्य व्यक्ति ने बताया है । कि गांव में कुल 7 बोरिंगे की गई हैं । जीसमें मात्र राम लोटन की ही बोरिंग चल रही है । अन्य सभी बोरिंगे फेल होकर बंद पड़ी है ।