होली परिक्रमा मेले में खेल तमाशा आदि लगाने हेतु हुआ टेंडर लगी बोली 

होली परिक्रमा मेले में खेल तमाशा आदि लगाने हेतु हुआ टेंडर लगी बोली

इलेक्ट्रानिक झूलों से सुशोभित होगा होली परिक्रमा मेला

मिश्रित सीतापुर / सतयुग कालीन महर्षि दधीचि की स्मृमति में प्रत्येक वर्ष कस्बा मिश्रित की पावन तपो भूमि पर होने वाली विश्वविख्यात धार्मिक चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेले में बच्चों के मनोरंजन हेतु लगने वाले खेल तमाशा आदि जमीन की मंगलवार को टेंडर नीलामी बोली कराई गई । जिसमें बोली लगाने हेतु कुल छ: लोगों ने प्रतिभाग किया । आयोजित टेंडर प्रक्रिया में सबसे अधिक बोली लगाने वाले सोनीपत निवासी सुधीर रहे । आपको बता दें कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौरासी कोसी होली परिक्रमा मेले में परिक्रमार्थियों  व बच्चों के मनोरंजन हेतु आज मंगलवार को नगर पालिका द्वारा खेल तमाशा आदि की बोली लगवाई गई । जिसमें दूर दूर से आए लोगों ने प्रतिभाग किया । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विंध्याचल ने बताया कि खेल तमांशा हेतु इस नीलामी बोली में छः लोगों ने प्रतिभाग किया है । जिसमें सर्वाधिक बोली सत्ताइस लाख दस हजार रुपए सुधीर पुत्र सुरेश निवासी 61 रायपुर सोनीपत हरियाणा द्वारा लगाई गई है । उनको खेल तमांसा लगाने का परमीशन दिया गया है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें