सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोंदलामऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोंदलामऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया

नैमिष टुडे संवाददाता
अजय भार्गव

गोंदलामऊ/सीतापुर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोंदलामऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, भर्ती वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, पैथॉलोजी, नेत्र सुरक्षा केन्द्र, किचेन आदि का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी धीरज मिश्रा से वार्ता की एवं चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये कि शासन की मंशानुरूप क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाये। चिकित्सालय में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये तथा अवस्थापना सुविधाओं में सुधार किया जाये। सभी स्थलों पर सफाई का समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।
जिलाधिकारी ने डिलीवरी रजिस्टर की गहनतापूर्वक जांच की। उन्होंने कहा कि बेडशीट नियमित रूप से बदलवायी जाये। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित यूनीफार्म में रहें। डिलीवरी रजिस्टर का पूरा विवरण दर्ज कराया जाये तथा जन्म पंजीकरण प्रमाण-पत्र डिस्चार्ज के समय ही उनके परिवारजन को दे दिया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि भर्ती मरीजों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन एवं नाश्ते का वितरण सुनिश्चित किया जाये। फैमिली प्लानिंग के संबंध में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें