
कम ब्याज पर ऋण दिलाने के नाम पर की गई धोखा धड़ी
मिश्रित सीतापुर / थाना संदना के ग्राम महुआकोल निवासी अरुन पुत्र सुमेर आदि ने प्रभारी निरीक्षक मिश्रित को सम्बोधित एक शिकायती मुख्य मंत्री जन सुनवाई पोर्टल संख्या 400154 26010465 सिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है । कि उन्होंने विगत दिसंबर में एक इश्तिहार पढ़ा था । जिसमें कम ब्याज पर बैंक से ऋण दिए जाने की बात लिखी थी । उक्त इश्तिहार के पत्ते पर जाकर संपर्क किया । तो ग्राम गुफा पुरवा मजरा जसरथपुर निवासी पवन तिवारी पुत्र हरिशंकर तिवारी से मुलाकात हुई । उन्होने कम ब्याज पर एक सप्ताह में ऋण दिलाने की बात कही । जिससे पीड़ित व उसके अन्य साथियों ने पवन तिवारी के कहने पर ऋण की पत्रावली तैयार करने हेतु दिनांक 29 व 30 जनवरी को आनलाइन 6000 रुपए तथा करुणा शंकर पुत्र चंद्रशेखर शुक्ला निवासी नगवा जैराम ने 4000 रुपए , विनोद कुमार पुत्र हेमनाथ निवासी मिरचौड़ी ने 7500 रुपए दिए थे । परंतु एक सप्ताह तक ऋण मिलने का इंतजार करते रहे । लेकीन उन्हे ऋण नही मिला । जिससे पीड़ितो ने पवन तिवारी के घर जाकर सम्पर्क किया तो । वहां कई अन्य लोगों ने बताया कि । पवन तिवारी नामक ब्यक्ति अनपडढ ग्रामीणों व किसानों को कम ब्याज पर ऋण दिलाने का लालच देकर उनके साथ धोखा धडी करता है । इस लिए पीड़ित व्यक्ति ने मांमले का शिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक मिश्रित को देकर आरोपी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करके कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग की हैं ।