भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नेत्र शिवर का आयोजन

भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा नेत्र शिवर का आयोजन

नैमिष टुडे संवाददाता
विकास मिश्रा

सकरन/सीतापुर के मेथौरा ग्राम पंचायत लखनियां पुर में जिलापंचायत सदस्य प्रत्याशी ने चलाया सदस्यता अभियान
सकरन सीतापुर। ब्लॉक क्षेत्र में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने भीम आर्मी की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ली और करीब डेढ़ दो सौ मरीज नेत्र शिविर में देखे गए और निःशुल्क दवा वितरित की गई। इस मौके पर पूर्व प्रधान, प्रधान प्रत्याशी व जिला पंचायत प्रत्याशी के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ब्लॉक सकरन के ग्राम पंचायत लखनियापुर के मजरा मेथौरा में पूर्व प्रधान मो सईद के आवास पर जिला आंख अस्पताल की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान प्रत्याशी लखनियापुर अकरम व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मुलायम सिंह की ओर से किया गया। शिविर में कुल 185 नेत्र मरीज देखे गए जिनकी निःशुल्क जांच करते हुए निःशुल्क दवा वितरित की गई। नेत्र परीक्षण और ऑपरेशन के लिए 85 मरीज चिन्हित किये गए जिनको आंख अस्पताल के वाहन से सीतापुर ले जाया गया। साथ ही भीम आर्मी के मुलायम सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कुल 126 सदस्यों ने संगठन से प्रभावित होकर सदस्यता ली। इस मौके पर पूर्व प्रधान सईद अहमद, मुलायम सिंह, सन्तराम, अजित राजवंशी, महेंद्र राजवंशी आदि के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें