
एम एल सी की मौजूदगी में मनरेगा पार्क का भव्य उद्घाटन
नैमिष टुडे संवाददाता
विकास मिश्रा
सकरन/सीतापुर मे सोमवार को उदघाटन समारोह में विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायतों के बारे में बात करें तो विकास कार्य की टॉप टेन श्रेणी में आने वाले तीन ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने विकास खंड सकरन का नाम रोशन कर दिया जिसमे रेधौरा कुचलैया के ग्राम प्रधान बृजेश सिंह राठौर,और ग्राम पंचायत नकैला के जलीश अहमद अंसारी,और ग्राम पंचायत पिपरा खुर्द के प्रधान राहुल सिंह ने सकरन की 85 ग्राम पंचायतों में से विकास कार्यों में 82 ग्राम पंचायतों को पीछे कर दिया इन विकास कार्यों का श्रेय प्रधानों के साथ साथ खंड विकास अधिकारी श्रीश गुप्ता, जेई सुभाष वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप चौधरी ,तकनीकी सहायक छैल बिहारी को भी जाता है कार्यक्रम में शासन द्वारा आए मुन्ना जादूगर ने अपने जादू से आई हुई जनता का मनोरंजन के साथ साथ उनको गुदगुदाने का प्रयास किया उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि एम एल सी पवन सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने अपने उद्बोधन में कुचलैया के विकास कार्यों को देखकर भूरि भूरि प्रशंसा की एम एल सी ने बच्चों और विशिष्ट जनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया बिसवां विधायक ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला अंत में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने अपने उद्बोधन से कार्यक्रम का समापन किया कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे रुद्रपुर प्रधान प्रतिनिधि उपेन्द्र सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष सुंदर लाल तिवारी,महाराजनगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह,राहुल मिश्रा,राममिलन मिश्रा,मनोज यादव प्रधान प्रतिनिधि बोहरा,अनूप सिंह के साथ साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।