डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 84 कोसीय होली परिक्रमा मेला की अब तक की गयी तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न

सीतापुर जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 84 कोसीय होली परिक्रमा मेला की अब तक की गयी तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 84 कोसीय परिक्रमा एवं पंचकोसीय परिक्रमा पड़ाव के मार्गों का दुरूस्तीकरण कराया जाये एवं जहां पर सड़क पैचिंग का कार्य होना है, वहां पर कार्य प्रारम्भ किया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पड़ाव में पड़ने वाले मार्गों की झाड़ियों की साफ-सफाई अवश्य करा दी जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर बैरीकेटिंग, साफ-सफाई, शौचालय, रंगाई-पुताई आदि के कार्य होने हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये एवं जिन स्थानों पर साइजेन लगाये जाने हैं, उनको भी लगवा दिया जाये। साइनेज ऐसे स्थानों पर लगवाये जायें, जहां पर स्पष्ट रूप से दिखायी पड़ें और सही ढंग से स्थापित कराये जायें। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत के जर्जर हुये तारों को बदलवानें की कार्यवाही पूर्ण की जाये तथा जहां पर तार नीचे लटक रहे हैं, उनके लिये उचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ायी जानी है, उनकी क्षमता बढ़ायी जाये एवं जिन ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन किया जाना है, उनका प्रतिस्थापन ससमय करा दिया जाये। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेले के समय पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किया जाये। उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि घाटों की साफ-सफाई कराते हुये समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाये एवं श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु नावों की संख्या बढ़ायी जाये।
बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर अभिनव कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें