कछौना में किसान कल्याण केंद्र की राह साफ, विधायक के हस्तक्षेप के बाद अवैध सरसों की फसल पर चला जेसेबी

कछौना में किसान कल्याण केंद्र की राह साफ, विधायक के हस्तक्षेप के बाद अवैध सरसों की फसल पर चला जेसेबी

कछौना हरदोई विकास खंड कछौना में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत प्रस्तावित ‘मल्टीपरपज सीड स्टोर एण्ड टेक्नालाजी डिसेमिनेशन सेन्टर’ (किसान कल्याण केंद्र) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी सण्डीला को लिखे गए पत्र के क्रम में, शनिवार को राजस्व विभाग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध कब्जे को हटवा दिया। किसान कल्याण केंद्र की स्थापना के लिए कछौना में भूमि आवंटित की गई थी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पतसेनी निवासी किसान जगपाल सिंह ने आवंटित भूमि पर अनाधिकृत रूप से सरसों की फसल बो रखी थी। विभाग द्वारा बार-बार फसल हटाने के निर्देश देने के बावजूद जब कब्जा नहीं हटा, तो प्रशासन को कड़ा रुख अपनाना पड़ा। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के अथक प्रयासों और विभागीय समन्वय के चलते शनिवार को राजस्व टीम के कानूनगो अनुपम, लेखपाल अनूप शुक्ला और राजकीय कृषि रक्षा प्रभारी संतोष कुमार की उपस्थिति में भूमि की पैमाइश की गई। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बोई गई सरसों की फसल को हटाकर भूमि को पूरी तरह खाली करा लिया गया। अब इस स्थान पर जल्द ही किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को उन्नत बीज और तकनीक प्रसार की सुविधा मिल सकेगी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें