थाना कादीपुर पुलिस द्वारा एक नफर मोबाइल चोरी के अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया 

थाना कादीपुर पुलिस द्वारा एक नफर मोबाइल चोरी के अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया

सुलतानपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के निर्देशन में दिनांक 01.02.2026 को उ0नि0 रामेन्द्र वर्मा मय हमराह का0 सूरज कुमार के देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग विवेचना व तलाश नामित वांछित अभियुक्त व सुरागरसी पतारसी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त मूलचन्द निषाद उर्फ बम्बू पुत्र रामनेवाज निवासी अरजानीपुर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर उम्र 27 वर्ष को पुलिस हिरासत में लिया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0058/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर पूर्व से पंजीकृत है । अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
मूलचन्द निषाद उर्फ बम्बू पुत्र रामनेवाज निवासी अरजानीपुर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर उम्र 27 वर्ष

बरामदगी-
मोबाइल फोन 1. I PHONE 13 PRO
2. OPPO-
3. रेडमी फोन रेड कलर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1.प्र0नि0 श्री श्याम सुन्दर
2.उ0नि0 रामेन्द्र वर्मा
3.का0 सूरज कुमार
4.का0 चन्दन कुमार

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें