
थाना कादीपुर पुलिस द्वारा एक नफर मोटर साइकिल चोर को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया
सुलतानपुर
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय के आदेश के अनुपालन में वांछित/संदिग्ध अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के निर्देशन में दिनांक 01.02.2026 को उ0नि0 शशि प्रकाश वर्मा मय हमराह हे0का0 चन्द्रमोहन व का0 संदीप कुमार व का0 अनिल यादव के देखभाल क्षेत्र व पेण्डिग विवेचना व तलाश नामित वांछित अभियुक्त व सुरागरसी पतारसी व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन में मामूर होकर मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त रंजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 वंश गोपाल सिंह निवासी बेरामारुफपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर को पुलिस हिरासत में लिया गया । उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 0057/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर पूर्व से पंजीकृत है । अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. रंजेश कुमार सिंह पुत्र स्व0 वंश गोपाल सिंह निवासी बेरामारुफपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर उम्र 42 वर्ष
बरामदगी
एक अदद मोटर साइकिल नम्बर UP 45 U 7127 पैशन प्रो चेचिस नम्बर MBLHA10BSGHE14202
पुलिस टीम
1.प्र0नि0 श्री श्याम सुन्दर
2.उ0नि0 शशि प्रकाश वर्मा
3.हे0का0 चन्द्रमोहन
4.का0 अनिल यादव
5.का0 संदीप कुमार