
किसान हित में अंतिम सांस तक करता रहूंगा संघर्ष- भानू प्रताप सिंह
प्रदेश प्रवक्ता बनने पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
नैमिष टुडे/सवाददाता
लालगंज, प्रतापगढ़। भारतीय किसान यूनियन (अ ) के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर भानू प्रताप सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मांधाता क्षेत्र के जमुआं गांव में संतोष यादव के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और खुशी जाहिर की। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता भानू प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह जीवन की अंतिम सांस तक पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।उन्होंने कहा कि किसान आज भी अनेक समस्याओं से जूझ रहा है और भारतीय किसान यूनियन का हर कार्यकर्ता किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।किसान के हक और सम्मान की लड़ाई किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं पड़ने दी जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रयागराज मो. हई खान ने कहा कि भानू प्रताप सिंह एक जुझारू, संघर्षशील और जमीनी नेता हैं। उनके नेतृत्व में न सिर्फ प्रतापगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश में किसान हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद संगठन और अधिक सशक्त होगा। मो. जलाल ने कहा कि भानू सिंह हमेशा किसानों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और संगठन को मजबूती देने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। दिनेश सिंह ने कहा कि प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है और किसान आंदोलन को नई दिशा मिलेगी। नीतू गौतम ने कहा कि भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों की आवाज शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचेगी। रामसजीवन व राजेन्द्र सिंह ने कहा कि संगठन को ऐसे ही कर्मठ और ईमानदार नेताओं की जरूरत है, जो निडर होकर किसानों की लड़ाई लड़ सकें। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी लालगंज अरविन्द दुबे, शिवकुमार, दुखीराम, राजकरन सिंह, गुड्डी देवी, राजकली, फूलकली, बच्चा सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।