मिशन शक्ति फेस 5.0:नारी सुरक्षा,नारी सम्मान और जागरूकता का अभियान ले कर सलेमपुर और कर्मुल्लापुर गांव पहुंचीं शक्ति दीदी

हिमांशु द्विवेदी /नैमिष टुडे 

सिकंदरपुर, कन्नौज। मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं एंटी रोमियो अभियान” के तहत लगातार जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।थाना छिबरामऊ में तैनात सब इंस्पेक्टर अंकिता तिवारी,कांस्टेबल शिवानी पाराशर,नेहा रघुवंशी,बबली धामा ने आज दिनांक 06.10.2025 को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर सिकंदरपुर तथा सलेमपुर सिकंदरपु में भ्रमण कर चौपाल का आयोजन किया।

इस चौपाल में आशा बहू, समूह सखी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिकाएं, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान की भावना को समझाते हुए कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और अधिकारों की रक्षा का सामाजिक संकल्प है। महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना देने के लिए वे तुरंत निम्न हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें –

वीमेन पावर लाइन: 1090

UP पुलिस इमरजेंसी नंबर: 112

ऑपरेशन कवच: महिला सुरक्षा हेतु विशेष पहल

महिला हेल्पलाइन: 181

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076

चाइल्ड लाइन: 1098

साइबर क्राइम सहायता नंबर: 155260, 1930

साथ ही, महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए – जैसे सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करना, संदिग्ध लिंक या कॉल से सतर्क रहना, और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराना।

चौपाल में पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को एंटी रोमियो स्क्वॉड की भूमिका के बारे में भी बताया और भरोसा दिलाया कि सड़क, विद्यालय या सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

अंत में, पुलिस टीम ने सभी से आग्रह किया कि वे इस जागरूकता को आगे बढ़ाएं और अन्य महिलाओं, बेटियों, और गांव की बच्चियों को भी मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताएं, ताकि समाज में महिला सम्मान और सुरक्षा की भावना और सुदृढ़ हो सके।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें