मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को दी जागरूकता की सीख, ‘शक्ति दीदी’ बनीं बेटियों की हमसफ़र

हिमांशु द्विवेदी/नैमिष टुडे 

कन्नौज। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को छिबरामऊ नगर के सुभाष एकेडमी विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति: 5 की टीम ने छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा उपायों, सरकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर बनने के लिए जरूरी जानकारियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में ‘शक्ति दीदी’ ने छात्राओं को कानून और सुरक्षा से जुड़े मूलभूत पाठ पढ़ाते हुए बताया कि अपराध की स्थिति में खुद को और समाज को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है तथा किसी समस्या में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए किन माध्यमों का उपयोग किया जाना चाहिए।

मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका

टीम ने बताया कि प्रदेश के 1647 थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाओं की सुरक्षा, सहयोग एवं संरक्षण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है, जिन पर अब तक 648664 शिकायतें दर्ज की गईं और उनमें से 647095 का निस्तारण किया गया।

प्रदेश में कुल 9172 महिला बीट व 19839 महिला बीट पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

बेटियों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

शक्ति दीदी ने कहा –

“बेटियां हैं देश की शान, उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर सभी को विशेष ध्यान देना चाहिए।”

उन्होंने छात्राओं को प्रदेश और केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी, जिनमें प्रमुख रूप से –

निराश्रित महिला पेंशन योजना

महिला अपराधों पर त्वरित कार्यवाही

वूमेन पावर लाइन 1090

ऑनलाइन फैमिली काउंसिलिंग

महिला साइबर सेल

नारी शक्ति वंदन अधिनियम

बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट सखी

रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष

महिला रात्रि स्कॉर्ट सुरक्षा योजना

महिला पीएसी बटालियन (बदायूं, लखनऊ, गोरखपुर)

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

महिला श्रमबल भागीदारी बढ़ाने की पहल

उत्तर प्रदेश की उपलब्धियां

टीम ने बताया कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच और निस्तारण में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है।

आईटीएसएसओ (Investigation Tracking System for Sexual Offenses) पोर्टल के अनुसार, प्रदेश में 98.80% निस्तारण दर दर्ज की गई है।

साथ ही, नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ वूमेन इन पुलिस में उत्तर प्रदेश के महिला हेल्पलाइन 1090 और मिशन शक्ति मॉडल को अन्य राज्यों में लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया।

 

पुलिस टीम की मौजूदगी

 

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कोतवाली छिबरामऊ के अतिरिक्त निरीक्षक बृजमोहन पाल के नेतृत्व में हुआ। उनके साथ सब इंस्पेक्टर विमल किशोर,सब इंस्पेक्टर अंकिता तिवारी,महिला आरक्षी शिवानी पाराशर,पूजा अवस्थी और कॉन्स्टेबल जर्मन मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में छात्राओं ने शक्ति दीदी से खुलकर प्रश्न पूछे और आत्मरक्षा व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता हासिल की। इस पहल ने विद्यालय की बेटियों के दिलों में सुरक्षा और आत्मविश्वास की नई रोशनी जगाई।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें