
आगरा , शिशु भारती/ छात्र सांसद प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न विद्यालय संचालक क्रियाकलापों की दी जानकारी
विष्णु सिकरवार
आगरा। फतेहपुर सीकरी कस्बा के संतोष नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बुद्धबार प्रातः दस बजे शिशु भारती / छात्र सांसद प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ। जिसमें आगरा जिले के करीब दस विद्यालयों के अध्यक्ष ,सेनापति, प्रधानमंत्री ,न्यायाधीश, वंदना प्रमुख चिकित्सा प्रमुख समेत अन्य छात्र अधिकारियों ने प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया।
प्रशिक्षण वर्ग में संकुल प्रमुख अरविंद तिवारी,जिला समन्वयक प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने विद्यालय का संचालन करने वाली छात्र संसद को विद्यालय संचालक, विद्यालय में होने वाले क्रियाकलापों , विद्यालय अनुशासन समेत अन्य प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण वर्ग में बारीकी से जानकारी दी। प्रातः दस बजे शुरू हुआ प्रशिक्षण वर्ग शाम तीन बजे तक चला। जिसमें प्रमुख रूप से केशव देव सारस्वत,प्रधानाचार्य गिर्राज शर्मा ,मानवेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह ,व्यवस्थापक गौरव वार्ष्णेय,प्रमेंद्र फौजदार, गुरदयाल सिंह, संचालन आचार्य साहूकार सिंह ने किया।