
आगरा , समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय आगरा पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया
विष्णु सिकरवार
आगरा। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, फतेहाबाद रोड, आगरा पर बड़े हर्ष और जोश के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा केक काटा गया।
वक्ताओं ने अखिलेश यादव के संघर्ष, विचारधारा और समाजवाद के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की गईं, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
पूरे आयोजन में समाजवादी साथियों, युवा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अखिलेश यादव के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और जनहित के संघर्ष को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।