उत्तर प्रदेश आगरा , जगनेर मण्डल के सरेंधी गाँव में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश आगरा , जगनेर मण्डल के सरेंधी गाँव में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर कार्यक्रम आयोजित

विष्णु सिकरवार 

आगरा। विकासित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की पूर्णता के अवसर पर सरेंधी गाँव में विशेष जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप परमार ने मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि यह कालखंड गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण का रहा है। योजनाओं की पारदर्शिता और जनभागीदारी से देश ने नए आयाम छुए हैं।

मण्डल उपाध्यक्ष विनोद परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास हर गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

सेक्टर संयोजक दारा परमार ने लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विकास परमार, शैलेन्द्र जादौन, विक्रम तोमार, आकाश परमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने भी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लाभकारी बताते हुए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें