
कन्नौज , पहली बारिश ने तपती गर्मी से लोगों को उमस से दिलाई राहत
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
कन्नौज में बारिश से पहले कन्नौज का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जो बारिश के दौरान दोपहर 1:30 बजे घटकर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया। शाम तक तापमान और नीचे गिरने का अनुमान है।
कन्नौज में अचानक झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। बारिश के दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को काफी राहत मिली। अचानक झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। बारिश के दौरान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को काफी राहत मिली।
बारिश के कारण खुले में सूखने के लिए पड़ी मक्का भीग गई, जिससे किसान मक्का समेटने में लग गए। दो-तीन दिनों से कभी धूप तो कभी बादलों वाला मौसम होने के बावजूद बारिश न होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। अब बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
बारिश से पहले कन्नौज का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, जो बारिश के दौरान दोपहर 1:30 बजे घटकर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया। शाम तक तापमान और नीचे गिरने का अनुमान है।बारिश का प्रभाव
अगले कुछ दिनों में कन्नौज में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान हवाएं 8-19 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी।