
प्रतापगढ़ , भारतीय जनता पार्टी ने श्री हरी पैलेस सिटी रोड प्रतापगढ़ में केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री अमरपाल मौर्य राज्यसभा सांसद प्रदेश महामंत्री श्री कौशलेंद्र सिंह पटेल जिला प्रभारी प्रतापगढ़ एवं श्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना उद्बोधन दिया मंच का संचालन राजेश सिंह महामंत्री ने कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरपाल मौर्य ने कहा ‘विकसित भारत’ का अर्थ है 2047 में स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ तक भारत को पूरी तरह से विकसित राष्ट्र बनाना यह विजन चार स्तंभों पर आधारित है: युवा, गरीब, महिलाएं और अन्नदाता केंद्रीय बजट 2025-26 में स्वतंत्रता की 100वीं वर्षगांठ तक भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए ‘विकसित भारत 2047’ दृष्टिकोण के अनुरूप कई पहल की गई हैं। प्रमुख घोषणाएँ इस प्रकार हैं आयकर सुधार, कृषि विकास, एमएसएमई और स्टार्टअप के लिए सहायता, बुनियादी ढांचे में निवेश, प्रधानमंत्री मोदी जी ने विकास भी और विरासत भी के सूत्र का पालन किया है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, विश्वस्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर अब सपना नहीं बल्कि असलियत है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, पंचतीर्थ, नेशनल वॉर मेमोरियल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति इंडिया गेट पर अनावरण कर नायकों को सम्मानित किया गया है।
कौशलेन्द्र पटेल ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33प्रतिशत आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया। मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह किया गया। 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया। मुद्रा योजना के तहत 35.38 करोड़ महिलाओं को रू14.72 लाख करोड़ का ऋण का दिया गया है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत 3.98 करोड़ गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली माताओं के लिए रू18,593 करोड़ रुपए वितरित किए गए। हमारी माताओं बहनों को धूऐं से निजात दिलाने के लिये प्रधानमंत्री जी के अहवान पर सक्षम लोगों ने सब्सिडी छोड़ी तो प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारम्भ कर गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों को लगभग 10.33 करोड़ कनेक्शन बांटे गये।
कार्यक्रम मे मोती सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल मे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है मोदी सरकार का हर योजना के केन्द्र मे जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है बीते 11 वर्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने सीमा सुरक्षा, मजबतू अर्थव्यवस्था और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया।
भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बात नहीं बल्कि घर में घुस कर आतंक का सफाया करता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता। पूरे विश्व को प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्व की कार्यवाही माना जाएगा।
कार्यक्रम में विकसित भारत को 2047 तक सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के द्वारा शपथ दिलाई गई कार्यक्रम का समापन सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, जिला महामंत्री द्वय पवन गौतम, सतीश चौरसिया पूर्व अध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व प्रत्याशी आशुतोष त्रिपाठी, अलोक पाण्डेय सुनील मौर्या, डॉ मनीष, डॉ गौरव, वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहरलाल द्विवेदी, रामचन्द्र सिंह शिक्षक, प्रोफेसर डी के पांडेय,एडवोकेट सूर्यकांत निराला, शिव शंकर सिंह,अशोक मिश्र, संतोष मिश्र, सुनील मौर्य, राम सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, देवेश त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, राय साहब सिंह, आलोक पाण्डेय, अजय वर्मा, रमा मिश्रा, रुचि केसरवानी, प्रमिला शुक्ला, यशोदा उपाध्याय, पिंकी दयाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।