उत्तर प्रदेश कन्नौज , कथाएं पापों का नाश करती है आचार्य गिरजेश शुक्ला

 

उत्तर प्रदेश कन्नौज , कथाएं पापों का नाश करती है आचार्य गिरजेश शुक्ला

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

कन्नौज। चपुन्ना क्षेत्र में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य ने बताया श्रीमद् भागवत कथा पापों का नाश करती है। सतयुग ,त्रेता और द्वापर युग में जो पुण्य हजारों यज्ञ करने से मिलता था वह पुण्य कलयुग मैं मंत्र भगवान का नाम लेने या भगवान की कथाएं सुनने मात्र से ही मिल जाता है। प्रवचन नगरिया लाल सहाय के पंडित आर जी पब्लिक स्कूल में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में आचार्य पंडित गिरजेश शुक्ला जी ने व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि हमें पूजा पाठ भजन कीर्तन करने के लिए कोई विशेष समय दिन निश्चित नहीं करना होता है। बल्कि हम अपना कार्य करते हुए भी भगवान का भजन कर सकते हैं। क्योंकि कलयुग में केवल भगवान का नाम सुमरन करने और उनकी कथाएं सुनने मात्र से ही मानव का कल्याण हो जाता है। कथा में गांव के सभी श्रोताओं ने भगवान की संगीतमय कथा सुनकर अपने को लाभान्वित किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें