उत्तर प्रदेश आगरा , नगला कमाल में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश आगरा , नगला कमाल में कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का हुआ भव्य शुभारंभ

विष्णु सिकरवार

आगरा। खेरागढ़ के गांव नगला कमाल में सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन का संचालन समस्त सिकरवार परिवार द्वारा किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कथा वाचक क्रांतिकारी संत स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज ने श्रीराम कथा का वाचन किया। कथा का आयोजन दो जून 2025 से दस जून 2025 तक किया जाएगा।

कथा की शुरुआत कलश यात्रा और गणेश पूजन से हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सिर पर कलश लेकर शामिल हुए। कलश यात्रा के बाद गणेश पूजन और देवी पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तों ने हरि नाम संकीर्तन और भजन कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समस्त सिकरवार परिवार ने बताया कि श्रीराम कथा का आयोजन गांव में पहली बार इतनी भव्यता से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रामराज्य की प्रेरणा देना और सभी को एक साथ जोड़ना है।

आयोजन में प्रतिदिन भजन संध्या और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है। कथा समापन के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन 11 जून 2025 को किया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें