उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ , डॉ0 जयकृष्ण पाण्डेय का राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार में हुआ चयन, मोना समेत लोगों ने जतायी खुशी

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ , डॉ0 जयकृष्ण पाण्डेय का राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार में हुआ चयन, मोना समेत लोगों ने जतायी खुशी

लालगंज, प्रतापगढ़। क्षेत्र के लोहंगपुर भटनी के पण्डित का पुरवा निवासी वैज्ञानिक का चयन राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार 2024 के लिए होने की जानकारी पर यहां गुरूवार को खुशी का माहौल दिखा। मौजूदा समय में धनबाद के सीएसआईआर-सीआईएमएफआर में मुख्य वैज्ञानिक के रूप में सेवारत डॉ0 जयकृष्ण पाण्डेय को राष्ट्रीय स्तर पर भू विज्ञान में शोध परियोजनाओं तथा शोध प्रकाशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रपति के हाथों वैज्ञानिक पुरस्कार में क्षेत्र की मेधा के चयन को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भी खुशी जतायी है। विधायक मोना ने कहा कि डॉ0 जयकृष्ण पाण्डेय का राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार में चयन रामपुरखास के मेधा के हब के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है। वहीं बेटे की उपलब्धि की जानकारी पर गांव में बड़े भाई रामकृष्ण पाण्डेय के घर पहुंचकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। शुभा पाण्डेय, उषा, निशा, प्राचार्य डॉ0 ओमप्रकाश पाण्डेय ने भी डॉ0 जयकृष्ण पाण्डेय के राष्ट्रीय पुरस्कार चयन में प्रसन्नता जतायी है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें