
उत्तर प्रदेश कन्नौज , छिबरामऊ ,प्रेमपुर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत।
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
छिबरामऊ कन्नौज। आज रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को एंबुलेंस बुलवाकर शौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी अभिषेक पुत्र धर्मेंद्र दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। अभिषेक को उसके ताऊ की मृत्यु की सूचना मिली। ताऊ की मृत्यु पर वह घर आ रहा था। जैसे ही रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे प्रेमपुर गांव के पास पहुंचा एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने उसे शौ शैय्या अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।