अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती जयंती पर यात्रा निकाली गई। 

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयती पर यात्रा निकाली गई

उत्तर प्रदेश , छिबरामऊ,कन्नौज 

छिबरामऊ कन्नौज। नगर छिबरामऊ में राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जन्मजयंती पर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकलीं गई। नहरकोठी से पूर्वी बाईपास तक निकाली गई। इसका नगर में जगह -जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुषमा पाल तथा बादाम सिंह पाल ने किया। ब्लाक मुख्यालय पर सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित समाजसेवी यात्रा में शामिल हुए। मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर भाजपा विधायक अर्चना पाण्डेय ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर को तिलक कर फूलमाला पहनाई । सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल सहित कई लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय पर शोभा यात्रा का स्वागत किया। भाजपा विधायक अर्चना पाण्डेय ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर एक महान मराठा शासिका थीं। जिन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा राज्य पर राज्य किया। उन्होंने अपने राज्य में प्रजा की भलाई के लिए जैसे मंदिरों का निर्माण, धर्मशालाओं का निर्माण और गरीबों के लिए अन्नक्षेत्र का संचालन किया। लोगों ने विधायिका अर्चना पाण्डेय को राजमाता अहिल्याबाई होलकर का चित्र देकर सम्मानित किया। तालग्राम तिराहा पर चैयरमेन मनोज दुबे, तथा राहुल रतन पांडे उर्फ छोटू ने स्वागत किया। पीपर चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष पुरिया ओमकार शक ने स्वागत किया, कोलियान गली के पास भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा ने अपने प्रतिष्ठान पर यात्रा का फूल माला वा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर में कहीं जगह शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया था। शोभा यात्रा का समापन पूर्वी बाईपास नहर कोठी में हुआ। शोभायात्रा में मौजूद रहे, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे, ब्लॉक प्रमुख बादाम सिंह पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुच्ची ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य, एवं जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी, उमेश पाल, अंशु पाल, आशीष पाल, रोहित पाल, अखिलेश पाल, सौरभ पाल, वीरेंद्र पाल एवं अनेकों भाजपा नेता शामिल रहे। सपा कार्यालय पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र माल्यार्पण पर कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें