उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ , भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा 

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ , भाजपा किसान मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा शौर्य यात्रा 

एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए हुई योजना बैठक

प्रतापगढ़ – एक राष्ट्र एक चुनाव विषय को लेकर आज भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर एक जिला योजना बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मुख्य अतिथि रहे एडवोकेट डॉ आनंद चौबे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भाजपा प्रतापगढ़ आशीष श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा मनोज तिवारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अतुल शुक्ला द्वारा किया गया बैठक में किसान मोर्चा के जिले के एवं मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक के उपरांत ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन एवं सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एक तिरंगा शौर्य यात्रा भी जनपद भाजपा कार्यालय से प्रतापगढ़ शहर के सगरा मोड तक डीजे के साथ निकाली गई, भाजपा किसान मोर्चा अब जनपद की सभी विधानसभाओं में चौपाल के माध्यम से एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर जनमानस के बीच जाकर किसानों एवं आम लोगों को जागरूक करने का काम करेगा ,कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री,कोषाध्यक्ष,पदाधिकारी, विधानसभा पदाधिकारी सोशल मीडिया प्रभारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें