
छिबरामऊ,उत्तर प्रदेश, ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मृतक रुचि गुप्ता के परिजनों से घर जाकर मुलाकात की इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके साथ हैछिबरामऊ,उत्तर प्रदेश, ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
छिबरामऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी उस बेटी रुचि (लाडो) के आवास बेहटा खास पहुंच कर उनके पिता राजेश गुप्ता से मिले, अध्यक्ष जी ने कहा आपकी बेटी लाडो को जिस प्रकार से गलत इंजेक्शन लगाकर उसे मारा गया वह एक जघन्य अपराध है और ये एक तरीके की हत्या है इस अपराध के लिये हमारा कांग्रेस परिवार आपके साथ है आप जैसी सहायता चाहते हैं वह आपको मिलेगी,आपके परिवार से प्यारी बेटी लाडो चली गयी वह बहुत दुःखित घटना है,इस दुःख में हम सब आपके साथ हैं।प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाक़िर हुसैन एडवोकेट, कन्नौज जनपद के कोऑर्डिनेटर प्रधुम्न कुमार दुबे (लालू),करिश्मा ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष उषा दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष सोनू अकरम जमील,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य,पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल,पूर्व ज़ोनल प्रवक्ता विवेक नारायन मिश्रा,पीसीसी सदस्य बृजेन्द्र फौजी,पारुल त्रिपाठी,अमोल दीक्षित, शशिकान्त गुप्ता,फैशल एडवोकेट, आमिर अंसारी एडवोकेट,सतेंद्र त्रिपाठी,आमिर खान,अनिकेत गुप्ता,वेंकटेश शुक्ला, धर्मेंद्र सविता,सौरभ त्रिपाठी,विकास मिश्रा,मेराज खान,राजू,सलमान खान, पुष्पेन्द्र पाण्डेय,डॉ. ज़हीर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता लाडो बेटी के दुख में शामिल हुए।*