प्रतापगढ़ पहाड़ों पर भी चला पर्यावरण सेना का वृक्ष रक्षा अभियान

नैमिष टुडे/डॉ. अभय शुक्ला
प्रतापगढ़।विश्व जल पुरस्कार विजेता अजय क्रांतिकारी जलवायु संरक्षण यात्रा को लेकर पहुंचे हैं हरियाणा,लोगों को पर्यावरण के लिए कर रहे हैं जागरूक।अंधाधुंध गति से हो रही हरे पेड़ों की अवैध कटान से धरती का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है।जिसका दुष्प्रभाव हमारे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है।जिसके चलते ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की समस्या विकराल होती जा रही है और पीढ़ियों के लिए धरती पर जीवन संकटमय होता जा रहा है। इन सभी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए पर्यावरण सेना अपने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार पूरे देश और दुनिया में जलवायु परिवर्तन से मुक्ति के लिए पेड़ों को बचाने और जल संचयन हेतु लोगों को लगातार जागरूक कर रही है।पर्यावरण सेना प्रमुख एवं विश्व जल पुरस्कार विजेता अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में पर्यावरण सेना द्वारा जारी जलवायु चेतना यात्रा के तहत ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी हरियाणा,पंजाब,चंडीगढ़ और हिमांचल प्रदेश की हरित यात्रा पर हैं।जलवायु परिवर्तन जागरूकता यात्रा को आगे बढ़ाते हुए विश्व जल पुरस्कार विजेता जल चैंपियन एवं पर्यावरण सेना अजय क्रांतिकारी ने शिवालिक पर्वत पर लोगों को पहाड़ों को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने,पहाड़ों को क्षति न पहुंचाने और पहाड़ के जंगलों को सामुदायिक भागीदारी से बचाने हेतु चीड़,नीम,शीशम और देवदार सहित अन्य पर्वतीय वृक्ष प्रजातियों के संरक्षण का संदेश दिया। ग्रीनमैन अजय क्रांतिकारी के आह्वान पर ग्रामीणों ने पेड़ों का आलिंगन कर जीवन के लिए पेड़ों को बचाने का संकल्प लिया।साथ उन्होंने स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए पहाड़ों की सुरक्षा का संदेश दिया।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पेड़ों को बचाए बिना जीवन को सुरक्षित रखना असम्भव है।जलवायु परिवर्तन से मुक्ति के लिए प्राकृतिक संसाधनों के मूल स्वरूप को बचाए रखते हुए हरियाली को बढ़ाना होगा।उन्होंने सभी से जल की हर बूंद का नैतिक उपयोग और वृक्षारोपण कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए अपने गांवों को हरित एवं स्वच्छ बनाना होगा।ग्रामीणों ने पर्यावरण सेना के वृक्ष रक्षा अभियान की सराहना करते हुए इसे धरती को बचाने की सफल कोशिश बताया।अभियान में सुमित सैनी,सुभाष चंद्र,धूनी चंद,ओम प्रकाश,रतिपाल,अनूप कुमार,अशोक कुमार,सुमन देवी,सावित्री एवं बालेन्दु शेखर मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें