जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के दौरान समर कैंप का आयोजन कराए जाने के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।   

कन्नौज,  ऋषभ दुबे / नैमिष टुडे 

 

  कन्नौज। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को रचनात्मक कार्यों में एक्टिव रखने हेतु दिनांक 21 मई से 10 जून 2025 के मध्य राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) एवं वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रोजाना अलग-अलग गतिविधियां होंगी। समर कैंप का मुख्य उद्देश्य हैं, कि विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने, टीम वर्ग, आत्मविश्वास, जीवन कौशल का विकास, सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों की समझ, खेलकूद, कला, विज्ञान व सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्रों का समग्र विकास किया जा सके।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी माध्यमिक विद्यालयों में कैंप की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए, जिससे अच्छे माहौल में बच्चों को समग्र विकास की गतिविधियां की जानकारी अच्छे से मिल सके। कैंप का आयोजन न्यूनतम तीन घंटे का हो, जिसमें सुबह योग व व्यायाम हो। समयावधि का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

डीएम ने कहा कि बच्चों को रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर व रस्सी कूद, खो-खो, फुटबाल, रंगोली, मिट्टी कला, कॅरिअर गाइडेंस से संबंधित गतिविधि व जानकारी दी जाए। वहीं बेसिक लाइफ सपोर्ट, सीपीआर, वीडियो एडिटिंग, साइबर सुरक्षा जैसी तमाम अन्य जानकारियां भी दी जाए। किस विद्यालय में कितने बच्चे आए और क्या एक्टिविटी हुई, उसकी पूरी डॉक्यूमेंट्री भी बनाई जाए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामकृपाल चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पूरन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी श्री सी0पी0 अवस्थी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें