
जनपद सीतापुर
लंबी बीमारी के बाद मिश्रिख नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी का निधन
जनपद सीतापुर
की मिश्रिख नगर पालिका की अध्यक्ष मुन्नी देवी का सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और राजधानी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
मुन्नी देवी के निधन की सूचना से मिश्रिख क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौरतलब है कि इससे पहले महमूदाबाद नगरपालिका अध्यक्ष का भी निधन हो चुका है। अब मिश्रिख नगर पालिका को भी अपना नया अध्यक्ष चुनना होगा।