आगरा उत्तर प्रदेश                                   

 

          नागरिक सुरक्षा आपदा प्रशिक्षण का आयोजन, 250 लोगों ने लिया भाग

 

 

विष्णु सिकरवार

आगरा। नागरिक सुरक्षा की आपातकालीन आपदा से बचाव हेतु व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल का आयोजन रविवार को होटल रमाना, प्रतापपुरा आगरा में किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व उप नियंत्रक मुनेश कुमार गुप्ता एवं सहायक उप नियंत्रक (महिला व प्रशिक्षण) संगीता त्रिपाठी ने किया। उन्होंने उपस्थित नागरिकों, होटल स्टाफ व अन्य प्रतिभागियों को आपदा के समय प्रयोग में लाई जाने वाली महत्वपूर्ण विधियों का विस्तार से अभ्यास कराया।

प्रशिक्षण में हमूमन कच, टू हैंड सीट, पिक ए बैक, ब्लैंकेट स्ट्रेचर, फायरमैन लिफ्ट, थ्री हैंड सीट और फोर हैंड सीट जैसी बचाव तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने इन विधियों का अभ्यास भी किया, जिससे आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता विकसित की जा सके।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें