फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर की अभद्र टिप्पणी, भारतीय किसान यूनियन औनू ने क्षेत्राधिकारी को दिया ज्ञापन।

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर की अभद्र टिप्पणी, भारतीय किसान यूनियन औनू ने क्षेत्राधिकारी को दिया ज्ञापन।

 

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे

छिबरामऊ कन्नौज। फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी की। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं ब्राह्मणों के मुंह पे मूतूंगा। इसी अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय किसान यूनियन औनू के सभी पदाधिकारियों ने क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की। इस अभद्र टिप्पणी से ब्राह्मण समाज के लोगों को बहुत ठेस पहुंची है तथा उनमें भारी आक्रोश व्याप्त है। जिलाध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र दुबे, प्रदेश महासचिव गोपाल दुबे टाडा, के के प्रधान प्रदेश मंत्री, पवन तिवारी मंडल उपाध्यक्ष, अनुज दुबे युवा मंडल अध्यक्ष, विकास दीक्षित जिला उपाध्यक्ष कन्नौज आदि पदाधिकारियों ने इस अभद्र टिप्पणी के खिलाफ C.O. छिबरामऊ को ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें