मंत्री उच्च शिक्षा,विधायक व जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, संगोष्ठी का आयोजन किया

मंत्री उच्च शिक्षा,विधायक व जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, संगोष्ठी का आयोजन किया

 

 

विष्णु सिकरवार

आगरा। सोमवार को योगेंद्र उपाध्याय (मंत्री उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश), विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. जीएस धर्मेश की अध्यक्षता में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति अजय नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग, सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल बाबा साहब के नाम का राजनीतिक प्रयोग किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब के विचारों को जीवन का हिस्सा बनाकर उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आवास योजना, शौचालय योजना जैसे कार्यक्रमों से समाज के कमजोर वर्गों को सम्मान और सुविधा प्राप्त हुई है। जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा — इस नारे को सार्थक तभी किया जा सकता है जब हम उनके विचारों पर चलें।

डॉ. जीएस धर्मेश ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा एक ब्राह्मण शिक्षक द्वारा हुई और बड़ौदा के राजा की स्कॉलरशिप से वह विदेश पढ़ने गए। इन दोनों का उनके जीवन निर्माण में अहम योगदान रहा।

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सरकार बाबा साहब के विचारों के अनुरूप गरीबों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का मंत्र दिया। हमें समतामूलक समाज बनाना है और समाज में फूट डालने वालों से सतर्क रहना है।

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब विश्व के सर्वाधिक शिक्षित लोगों में से एक थे। वे समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और विधिवेत्ता थे। उनके ज्ञान के कारण ही उन्हें संविधान सभा की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। हमारे संविधान में हर समस्या का समाधान है, यह सभी को समान अधिकार और न्याय प्रदान करता है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे हर फरियादी को समान दृष्टि से देखें और न्याय दें, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संविधान और बाबा साहब के विचारों पर चलकर ही एकीकृत और मजबूत समाज का निर्माण संभव है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें