
नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया का भव्य स्वागत किया
विष्णु सिकरवार
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया का भव्य स्वागत वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुंदर पाराशर के निवास रामहरी कुटिया, पश्चिमपुरी, आगरा पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत उत्साह और गर्मजोशी से संपन्न हुआ, जिसमें पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति का शानदार प्रदर्शन हुआ।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, पूर्व विधायक महेश गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुंदर पाराशर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार, किसान मोर्चा के संतोष सिकरवार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, अशोक चाहर, चौधरी तपेश जैन, जयसिंह परमार, श्रीकांत पाराशर, पूर्व सभासद संतोष शर्मा, प्रधान उदैना मनोज परमार, सतेंद्र शर्मा, पप्पू गोस्वामी, थानसिंह सिकरवार, शिवम सिकरवार, प्रवीन सिकरवार, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष जीतेश ठाकुर, हरीसिंह तोमर, रवि तोमर, आकाश धाकरे, गणेश सिकरवार, पंकज तोमर और आजम खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन के माध्यम से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन कर संगठन के प्रति अपने समर्पण और उत्साह को प्रकट किया। कार्यक्रम में युवाओं, किसानों और सामाजिक संगठनों की व्यापक भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी का जनाधार सभी वर्गों में सशक्त होता जा रहा है।