
राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में आगरा में क्षत्रिय सभा की प्रेस वार्ता
विष्णु सिकरवार
आगरा। गुरुवार को क्षत्रिय सभा जिला आगरा के जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में खंदारी स्थित होटल विक्रम पैलेस,आगरा में राष्ट्रीय वादी जन लोकपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह राणा की एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस आयोजन के संयोजक क्षत्रिय सभा जिला आगरा के पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान रहे। जबकि संचालन जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार ने किया।
प्रेस वार्ता में शेर सिंह राणा ने राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा राणा सांगा के संबंध में की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस टिप्पणी से पूरे भारत के राष्ट्रवादी और सनातनी विचारधारा के लोगों का अपमान हुआ है। इसी संदर्भ में क्षत्रिय सभा, करणी सेना एवं अन्य संगठनों ने समाजवादी पार्टी के सांसद के घर के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। लेकिन सांसद के घर में पहले से मौजूद षड्यंत्रकारियों ने करणी सेना के सदस्यों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे कई पदाधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
शेर सिंह राणा घायलों का हालचाल जानने के लिए आगरा पहुंचे और इसके बाद प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में 12 अप्रैल 2025 को होने वाले राणा सांगा की जयंती समारोह को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर शेर सिंह राणा ने कहा कि राणा सांगा केवल क्षत्रिय समाज ही नहीं, बल्कि सभी 36 समुदायों के राष्ट्र नायक थे। उन्होंने संत रविदास को अपना आदर्श मानकर सदैव राष्ट्र के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर राष्ट्रद्रोह का कार्य किया है। यह बयान महाराणा परिवार और राष्ट्र प्रेम की भावना को अपमानित करने का प्रयास है।
शेर सिंह राणा ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने PDA का नारा देकर जातीय संघर्ष भड़काने की साजिश रची है, लेकिन सनातनी समाज इसे सफल नहीं होने देगा।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष क्षत्रिय सभा भंवर सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह, भाजपा जिला महामंत्री संजय चौहान, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार, जिला मीडिया प्रभारी हरदेव सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष जवाहर सिंह जादौन, पार्षद विवेक तोमर, पार्षद शरद चौहान, नीरज परमार, अनूप चौहान, यमुना पार अध्यक्ष विनोद परमार, गजेंद्र परमार (दयालबाग), नेशनल हॉस्पिटल अध्यक्ष सुशील चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीपी सिंह जादौन, आवास विकास अध्यक्ष विजेंद्र पाल सिंह राणा, राष्ट्रीय राजपूताना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीपी सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव सिंह चौहान, एडवोकेट मुनेंद्र जादौन, ज्योति जादौन, मनीषा सिंह चौहान, पार्षद रवि चौहान, बिल्डर एवं रेस्टोरेंट कारोबारी जी.पी. ठाकुर, पंकज सिंह चौहान, अखिलेश सिंह चौहान, हितेंद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय राजपूताना के प्रदेश अध्यक्ष वरुण चौहान, विक्रम सिंह जादौन, राजेश सिंह परमार, कौशलेंद्र सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह, लोकेश राजपूत, दुष्यंत सिंह, कल्याण सिंह परमार, हर्षवर्धन सिंह, नीरज सिकरवार, नरेंद्र राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।