DELHI: हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा में हिंसा करने वाले आरोपितों के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर

आरोपितों की ओर से किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बुलडोजर चलने के खौफ से लोग सकते में है। इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही अतिक्रमण हटाए जाने की गैर आधिकारिक सूचना के चलते लोगों पर इसका खौफ भी देखा जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि वे यहां कचरा या अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठा करते हैं। अब वे इसे हटा रहे हैं क्योंकि हमें पता चला है कि यहां बुलडोजर आएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC)  के महापौर राजा इकबाल सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में माना जा रहा है कि बुधवार को यहां पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इसके लिए निगम ने 400 पुलिसकर्मी मांगे हैं। मंगलवार को भी जहांगीरपुरी में कबाडि़यों के अतिक्रमण को हटाने के लिए सुरक्षा मांगी थी, लेकिन पुलिस बल नहीं मिल पाने से यह संभव नहीं हो पाया।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने उत्तर-पश्चिमी जिले के पुलिस आयुक्त को मंगलवार से गुरुवार तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए पत्र लिखा है। इसमें निगम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के साथ निगमों के विभिन्न विभाग जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: