15 वर्षों से रास्ता और नाली निर्माण की बाट जोह रहे ग्रामीण, बेटी की शादी से पहले बढ़ी चिंता 

15 वर्षों से रास्ता और नाली निर्माण की बाट जोह रहे ग्रामीण, बेटी की शादी से पहले बढ़ी चिंता

फुलवारी में जलभराव से आवागमन प्रभावित, गणेश मिश्रा ने अधिकारियों से लगाई गुहार; बीडीओ ने जांच कराकर रास्ता दुरुस्त कराने का दिया आश्वासन ।

मिश्रित-सीतापुर। विकासखंड मिश्रित की ग्राम पंचायत जसरथपुर के मजरा फुलवारी निवासी गणेश मिश्रा ने गांव में रास्ता और नाली निर्माण न होने की समस्या को लेकर तहसील समांधान दिवस अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव सहित अन्य अधिकारियों को कई शिकायती पत्र दिए हैं। उनका आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से गांव में निवास करने के बावजूद आज तक रास्ता निर्माण और नाली की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके चलते रास्ते पर लगातार जलभराव बना रहता है और ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।गणेश मिश्रा के अनुसार, रास्ते और नाली की समस्या के समांधान के लिए वह कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि आगामी 10 दिसंबर को उनकी पुत्री की शादी होनी है, जिसका आयोजन घर से ही किया जाना है। आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह गेस्ट हाउस में शादी का कार्यक्रम आयोजित कर सकें । उन्होंने आशंका जताई कि रास्ता खराब होने और जलभराव की स्थिति के कारण शादी में शामिल होने के लिए आने वाली बारात को उनके घर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी को लेकर वह लगातार अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर रास्ता निर्माण कराने और नाली की समस्या का समांधान करने की मांग कर रहे हैं।

बीडीओ ने दिया जांच कर कार्यवाही का आश्वासन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मिश्रित से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक इस समस्या की जानकारी नहीं मिली है। यदि गांव में रास्ते और नाली से संबंधित ऐसी समस्या है, तो मौके की स्थिति की जांच कराकर रास्ते को तत्काल प्रभाव से दुरुस्त कराया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें