गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नौ मुकदमे दर्ज

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, नौ मुकदमे दर्ज

नैमिष टुडे ब्यूरो
अम्बेडकरनगर। जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित अंकुश गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी और धोखाधड़ी समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जैतपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चौदहप्रास गांव निवासी अंकुश गौतम पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जैतपुर थाने में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा जैतपुर, जलालपुर, सम्मनपुर और कटका थानों में चोरी व धोखाधड़ी से संबंधित मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने कुल नौ मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी है, जिनमें एक मामला गैंगस्टर एक्ट का शामिल है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र, उपनिरीक्षक अजय सरोज समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें