भाजपा संविधान को नहीं मानती: ओपी राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव भी समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2024 में सुभासपा की निर्णायक भूमिका व भागीदारी होगी। विधानसभा चुनाव में पांच लाख वोट और मिला होता तो हम सरकार में होते। अब यूपी को चार भागों में बांट कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रेमचंद कश्यप को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।ओपी राजभर ने कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती है। किस न्यायालय या किस सक्षम अधिकारी के आदेश से बुलडोजर चल रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार बुलडोजर को आगे कर रही है। भगवा मस्जिद में भी पहुंच गया है। नफरत की राजनीति बंद होनी चाहिए। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के मामले में कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: