
शासन के निर्देशानुसार जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
ब्यूरो प्रमुख अरुण कुमार दुबे नैमिष टुडे जौनपुर
जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा अधिकारियों को आम जनमानस की शिकायतों को सुनते हुए। उनके निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में तहसील मछलीशहर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थि होकर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर निर्देशित किया गया कि शिकायतों का समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान कहा गया कि जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके। समस्त लेखपाल को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं की ऐसी समस्याएं जिनका निस्तारण मौके पर किया जाना संभव है उसे प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना सुनिश्चित करें अन्यथा इसका प्रतिकूल संज्ञान लिया जाएगा।