
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लहरपुर के द्वारा विशाल कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
लहरपुर सीतापुर। स्थानीय डीटी पैलेस में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लहरपुर के द्वारा विशाल कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन राकेश राठौर गुरु उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भगवती गुप्ता ने की। कार्यक्रम के संयोजक लहरपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद बबलू ने अतिथियों को फूल माला पहनाकर तथा बैच लगाकर स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन तसलीम ने किया। इस मौके पर 300 से भी अधिक जरूरतमंदों एवं बेसहारा लोगों को सर्दी से राहत पहुंचने के लिए कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर नगर के प्रमुख व्यवसाई व व्यापार मंडल के पदाधिकारियो को सम्मान पत्र वितरित किया गया। तथा पत्रकारो ,और साहित्यकारों को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कमल वितरण समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की सहायता और सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है लहरपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बेसहारा और जरूरतमंद लोगो को सर्दी से राहत पहचाने के लिए गर्म वस्त्र और कंबल वितरित करके सराहनी कार्य किया इस तरह के सेवा के कार्य में सभी लोगों को संवेदनशील रहना चाहिए। मंत्री ने कहा कि सरकार व्यापारियों की समस्याओं और सुरक्षा के साथ-साथ उनके विकास के लिए सदैव प्रयासरत हैं अब कहीं भी किसी व्यापारी से कोई रंगदारी वसूल करने की सोच भी नहीं सकता है सकता है व्यापारी वर्ग भयमुक्त होकर अपना व्यापार कर रहा है। नगर इकाई के अध्यक्ष हाजी रियाज अहमद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापार मंडल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री जी की मौजूदगी के लिए व्यापार मंडल उनका आभार व्यक्त करते है। मैं तमाम व्यापारियों को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल भगवती गुप्ता ने कहा कि देश और समाज के विकास में व्यापार मंडल सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा व्यापार मंडल जहां एक और व्यापारियों की समस्या और सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता से कार्य करता है वही व्यापारी वर्ग कर के रूप में राजस्व बढ़ाने में पूरा योगदान दे रहा है कार्यक्रम में लगभग 300 गरीब बेसहारा और बुजुर्ग व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर दो दर्जन से भी अधिक व्यापारियों, पत्रकारों और साहित्यकारों को अंग वस्त्र और स्मृतिचिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। नगर इकाई के रियाज अहमद बबलू व महामंत्री हरीश रस्तोगी गोलू ने आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद, अहमद,बृजेश रस्तोगी, अरुण सिंह आचार्य, पंकज शुक्ला, विशाल कपूर, अनवर बिस्वानी, जेड आर रहमानी, हाजी रईस अहमद, हरीश जायसवाल, कारी नसीम, हाजी कमालुद्दीन, हाजी लईक अहमद मिसबाहुद्दीन अंसारी, आकाश सिंह, रेहान अहमद, हासिम अंसारी, शीलू शुक्ला, रियाज अंसारी, रजीउद्दीन अंसारी रज्जू, राजकुमार कश्यप, नीरज टीबी रस्तोगी, सियाराम जायसवाल, लुकमान खान ,जावेद अंसारी, तलहा रियाज ,सरोज जयसवाल,संदीप मिश्रा, निर्मल निगम आदि मौजूद थे।