
राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश प्रभारी ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।
मिश्रित सीतापुर / राष्ट्रीय किसान मंच के प्रदेश प्रभारी मोहित मिश्रा एवं तहसील अध्यक्ष अमरीश कनौजिया के नेतृत्व में आज सभी कार्यकर्ताओ ने उपजिलाधिकारी मिश्रित को एक ज्ञापन देकर ब्लाक मछरेहटा के गांव गेंधरिया सिकंदरपुर में जर्जर हाई टेंशन विद्युत लाइन के गिर जाने से लग भग एक दर्जन किसानों का 60 बीघा खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई थी । दिए गए ज्ञापन में किसान मंच के कार्यकर्ताओ ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर कर सभी किसानों की फसलों का मूलयांकन कराकर उचित मुआवजा दिलाए के साथ ही बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है ।