आंवला नवमी पर महिलाओं ने की पूजा,पेड़ के नीचे भोजन बनाकर परिवार के साथ किया ग्रहण

आंवला नवमी पर महिलाओं ने की पूजा,पेड़ के नीचे भोजन बनाकर परिवार के साथ किया ग्रहण
लखनऊ, इंदिरा नगर ए ब्लाक स्थित योगा पार्क में कॉलोनी की महिलाओं ने आंवला नवमी के अवसर पर आंवला वृक्ष की पूजा की। आंवला के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर परिवार के लोगों के साथ ग्रहण किया। बताते हैं कि आंवला स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पूजा के दौरान कई महिलाओं ने भाग लिया। पूजा के दौरान आंवला के वृक्ष के नीचे भोजन बनाने और करने के महत्व की कथा सुनाई गई। आंवला को आयुर्वेद में विशेष स्थान प्राप्त है। इसके पोषक तत्वों जैसे कि विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के बारे में विस्तार से बताया गया। आंवला शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है। आंवला नवमी के दौरान वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर ग्रहण करने की पुरानी परंपरा है जिसका निर्वहन होता आ रहा है। इस आयोजन के जरिए लोगों को आंवले के प्रति प्रेरित करना भी है ताकि इसका अधिक से अधिक उपयोग किया जा सके। इस धार्मिक आयोजन की जानकारी सुनील त्यागी ने दी। उन्होंने ऐसे धामिर्क आयोजन के लिए सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। पूजा करने वाली महिलाओं में कमल सक्सेना, नीलम प्रकाश, गीतांजलि जोशी, विनीता दीक्षित, दिव्या भट्टाचार्य, वंदना त्रिपाठी, शीरीन, कविता अग्रवाल, दीपिका कौशिक, कामना भसीन, लवली गोयल, सविता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, सीमा सिंह, अंजू, भारती आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें