नाबालिग के साथ रेप मामले में चार गिरफ्तार तीन महीने पहले किशोरी के साथ हुई थी घटना अभियुक्तों में तीन महिलाएं

नाबालिग के साथ रेप मामले में चार गिरफ्तार तीन महीने पहले किशोरी के साथ हुई थी घटना अभियुक्तों में तीन महिलाएं

नैमिष टुडे
विष्णु सिकरवार

आगरा। जनपद में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन महिलाएं हैं। दो तांत्रिकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है तीन महीने पहले सैंया की रहने वाली किशोरी जगदीशपुरा में रिश्तेदारी में एक शादी में अपनी दादी के साथ शामिल हुई थी। यहीं उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई। उस लड़की की मां एक युवक के साथ पीड़िता को तांत्रिक के पास ले गई जहां तांत्रिक ने अपने साथियों के साथ किशोरी के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद किशोरी को अछनेरा ले गए। वहां भी तांत्रिक ने किशोरी से दुराचार किया। फिर किशोरी को कोटा में साढ़े चार लाख रुपये में राकेश नाम के आदमी को बेच दिया गया। उसकी जबरदस्ती शादी करा दी गई। वहां भी कई बार किशोरी के साथ रेप किया गया। किसी तरह किशोरी भाग कर अपने घर पहुंची थी नौ दिन तक किशोरी के साथ कई बार रेप हुआ था।

दादी साथ दिया था धरना

मुकदमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी के लिए किशोरी ने अपनी दादी के साथ शहीद स्मारक पर धरना भी दिया था। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद केस में धाराएं बढ़ाई गई थीं। किशोरी का कहना था कि इस घटना के बाद से मुख्य आरोपी उसे धमकी देते हैं।
जगदीशपुरा थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान सनी, रेशमा, शकुंतला और मुस्कान को बिचपुरी रोड से गिरफ्तार किया। यही लोग किशोरी को तांत्रिकों के पास लेकर गए थे। इन्हीं ने किशोरी की शादी राकेश से कराई थी। राकेश की तलाश की जा रही है। वो कोटा के एक गांव का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें