
कागारौल के सैनिक की हृदय गति रुक जाने से मौत
नैमिष टुडे
विष्णु सिकरवार
कागारौल/आगरा। ताजनगरी आगरा के थाना क्षेत्र कागारौल के अंतर्गत गांव गहर्रा खुर्द निवासी 32 वर्षीय सैनिक जय सिंह की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। जय सिंह तीन जनवरी 2011 को सेना रेजिमेंट में सिग्नल के ऑपरेटर के पद पर भर्ती हुए थे। वह जम्मू के अखनूर में तैनात थे। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह 9 बजे गांव लाया गया। गांव में पहुंचते ही कोहरा मच गया। शुक्रवार को 11:00 बजे बड़े पुत्र 9 वर्षीय कृष्णा ने उन्हें मुखाग्नि दी। जयसिंह चाहर सैनिक को सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र डॉ रामेश्वर सिंह, सांसद राजकुमार चाहर के भाई प्रमोद चाहर, रालोद नेता ब्रजेश चाहर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉक्टर संजय सिंह चाहर, अरविंद चाहर, किरावली के नायब तहसीलदार अनिल कुमार आदि रहे।