नगर निगम कार्यकारिणी में आठ उपसमितियों का गठन महापौर के निर्देश पर नगर आयुक्त ने किया उपसमितियों का गठन

नगर निगम कार्यकारिणी में आठ उपसमितियों का गठन

महापौर के निर्देश पर नगर आयुक्त ने किया उपसमितियों का गठन

 

नैमिष टुडे /विष्णु सिकरवार ब्यूरो प्रमुख

आगरा। नगर निगम में शुक्रवार को महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा की अध्यक्षता में सदन की बैठक हुई। इसमें नगर निगम कार्यकारिणी में आठ विभागों की उपसमितियों का गठन किया गया। इसके साथ ही पार्षद हेमलता चौहान को उप सभापति चुना गया।
महापौर के निर्देश के बाद में सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसमें निर्माण विभाग से संबंधित उपसमिति में पार्षद हरी ओम गोयल को अध्यक्ष, अमित पटेल और आशीष सिंह को सदस्य चुना गया। यह उपसमिति नगर निगम में निर्माण संबंधी कार्यों, गुणवत्ता और टेंडर आदि को देखेगी।
स्वास्थ्य विभाग से संबंधित उपसमिति में अध्यक्ष बद्री प्रसाद, गजेंद्र सिंह और बनवारी लाल को सदस्य चुना गया। यह समिति शहर में सफाई व्यवस्था संबंधित कार्यों का मूल्यांकन करेगी।
संपत्ति विभाग से संबंधित उपसमिति में पार्षद बनवारी लाल को अध्यक्ष, अमित पटेल और गौरव शर्मा को सदस्य चुना गया। यह उपसमिति नगर निगम के संपत्ति विभाग संबंधी कार्यों को देखेगी।
शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को प्रकाश विभाग से संबंधित उपसमिति देखेगी। इसके अध्यक्ष पार्षद गजेंद्र सिंह चुने गए और बद्री प्रसाद और आशीष सिंह को सदस्य चुना गया।
शिक्षा विभाग से संबंधित उपसमिति का अध्यक्ष पार्षद मुरारी लाल गोयल को चुना गया और सदस्य आशीष सिंह और मीनाक्षी सिंह चुने गए।
वित्त विभाग से संबंधित उपसमिति में पार्षद मीनाक्षी वर्मा को अध्यक्ष और गौरव शर्मा और मुरारी लाल गोयल को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन विभाग से संबंधित उपसमिति में पार्षद आशीष सिंह को अध्यक्ष और हरीओम गोयल व अमित पटेल को सदस्य चुना गया।
पार्किंग तहबाजारी से संबंधित उपसमिति का अध्यक्ष पार्षद गौरव शर्मा को चुना गया और सदस्य अमित पटेल और बद्री प्रसाद चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें